न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » तलाश » “मायके जाने से पहले मचा बवाल! पति से तकरार के बाद मां ने मासूम बेटी संग गंग नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी SDRF”

“मायके जाने से पहले मचा बवाल! पति से तकरार के बाद मां ने मासूम बेटी संग गंग नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी SDRF”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार अर्जुन (35), पुत्र बालेश्वर, निवासी कोटा मुरादनगर, थाना कलियर, अपनी पत्नी सविता (30) और दो बच्चों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से सविता के मायके रायपुर दरेड़ा, थाना बहादराबाद जा रहा था। रास्ते में डीपीएस कॉलेज, दौलतपुर के पास किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।बताया जा रहा है कि विवाद के बाद सविता ने मोटरसाइकिल रुकवाई और अपनी एक वर्षीय बेटी नोनी को साथ लेकर गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना के समय चार वर्षीय पुत्र नक्श मौके पर मौजूद था और वह सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ द्वारा गंग नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश के लिए सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और परिजन दोनों के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522