न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING :: हरिद्वार में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार! मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 35 पैकेट पेड़ा जब्त, 15 खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाई रोक BIG BREAKING:: केदारताल में कुदरत का कहर! बर्फीले पहाड़ों में जिंदगी की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से निकाले गए 3 शव, बाकी लापता लोगों पर टिकी निगाहें BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज: देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मैपिंग, मतदान केंद्रों पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं BIG BREAKING:: कोल्ड स्टोरेज से लेकर मोबाइल नेटवर्क तक विकास को मिलेगी रफ्तार! मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, 15 नवंबर तक चालू होगा त्यूणी अस्पताल BIG BREAKING:: अब नहीं सताएगी पानी की किल्लत! विधायक आदेश चौहान ने खोला विकास का नल, 78.40 लाख की पेयजल योजना से तीन गांवों के सैकड़ों परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत BIG BREAKING:: दीपावली से पहले प्रशासन का एक्शन मोड! रामनगर बाजार में संयुक्त मजिस्ट्रेट की छापेमारी, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी
Home » सैलाब » “हर-हर महादेव” से गूंजा हरिद्वार, आस्था का ऐसा सैलाब कि उमड़ पड़े 76.85 लाख कांवड़िए, चौथे दिन 31.50 लाख ने भरा गंगाजल!

“हर-हर महादेव” से गूंजा हरिद्वार, आस्था का ऐसा सैलाब कि उमड़ पड़े 76.85 लाख कांवड़िए, चौथे दिन 31.50 लाख ने भरा गंगाजल!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के चौथे दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 31 लाख 50 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 76 लाख 85 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें

ALSO READ  "भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी, उमड़ा आस्था का सैलाब! एक दिन में 44.38 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 2.64 करोड़ कांवड़िए रवाना"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 1 3
Users Today : 49
Users Yesterday : 467
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 1 3
Users Today : 49
Users Yesterday : 467