
“सावन के आखिरी सोमवार पर कनखल में उमड़ा आस्था का सैलाब, दक्षेश्वर महादेव के दरबार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर भगवान शिव की ससुराल कनखल स्थित प्राचीन दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पौराणिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव अपनी ससुराल



















