न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून में रोजगार मेले का बड़ा धमाका! 249 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, हाथों में नियुक्ति पत्र आते ही खिले चेहरे BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’!
Home » सैलाब » “मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा महाराजा अग्रसेन घाट महापौर किरण जैसल के कर-कमलों से मां गंगा प्रतिमा का भव्य अनावरण, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब”

“मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा महाराजा अग्रसेन घाट महापौर किरण जैसल के कर-कमलों से मां गंगा प्रतिमा का भव्य अनावरण, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । महाराजा अग्रसेन घाट समिति द्वारा मां गंगा की प्रतिमा का अनावरण एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेयर किरण जैसल एवं पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने प्रतिमा का अनावरण किया। मेयर किरण जैसल एवं पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि घाट समिति द्वारा मां गंगा की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय स्वागत योग्य है। मां गंगा की मूर्ति स्थापित होने से भक्तों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि मां गंगा भक्तों का कल्याण करती है। घाट को स्वच्छ सुंदर बनाए रखें।

महाराजा अग्रसेन घाट समिति के अध्यक्ष रामबाबू बंसल एवं महामंत्री डा.विशाल गर्ग ने कहा कि काफी समय से मां भक्तों की मांग थी कि घाट पर मां गंगा की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। गंगा को स्वच्छ, निर्मल, अविरल बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।

गंगा में एवं घाटों पर वेस्ट सामग्री, पॉलिथीन, पुराने कपड़े नहीं फेंकने चाहिए। मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार निर्णायक भूमिका निभा रही है। ड.विशाल गर्ग ने कहा कि मां गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रदीप मेहता, संजय आर्य, नीरज गुप्ता, डा.हर्षवर्धन, श्याम गोयल, अरुण अग्रवाल, गिरीश रस्तोगी, नरेश रानी गर्ग, अरुण बंसल, गोरी गर्ग, अलका अग्रवाल, श्रवण गुप्ता, सूर्यांश अग्रवाल सहित सैकड़ों भक्तों ने गंगा आरती में भाग लिया।

ALSO READ  हरिद्वार में उमड़ा भगवा सैलाब! 63.60 लाख शिवभक्तों ने उठाया गंगाजल, अब तक 4.43 करोड़ कांवड़िए हुए रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 9 6
Users Today : 445
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 9 6
Users Today : 445
Users Yesterday : 729