न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में आस्था का महासैलाब, पांचवें दिन 32 लाख 25 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 1 करोड़ 9 लाख 10 हजार कांवड़िए पहुंचे अपने गंतव्य की ओर” “बिना नोटिस नहीं कटेगा किसी भी मतदाता का नाम” — मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बड़ा ऐलान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश” “अंकुर शर्मा का एक्शन मोड! बुग्गावाला में पैरामिलिट्री संग फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों में मची खलबली” “डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन! जनसुनवाई में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 15 अगस्त तक CM हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें खत्म करने का अल्टीमेटम” “देहरादून से गूंजी नई आवाज़! मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘ओहो रेडियो 89.2 FM’ का शुभारंभ, बोले— रेडियो आज भी जन-जन की सबसे भरोसेमंद आवाज़” “वोटर वेरिफिकेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! सीईओ का बड़ा एक्शन, दस्तावेज़ों की जांच के लिए अफसरों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी”
Home » सम्मान » “लोकतंत्र की मजबूती का सम्मान: इलेक्टर मैपिंग में उत्कृष्ट कार्य पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को राज्यपाल ने किया सम्मानित”

“लोकतंत्र की मजबूती का सम्मान: इलेक्टर मैपिंग में उत्कृष्ट कार्य पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को राज्यपाल ने किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। निर्वाचक नामावलियों के शुद्धिकरण एवं अद्यतन हेतु संचालित प्री-स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्टर मैपिंग में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट को 16 नेशनल वोटर पर राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह) द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक अधिकारी की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि तहसील रुड़की की संपूर्ण निर्वाचन टीम—जिसमें निर्वाचन कार्यालय, राजस्व विभाग, बीएलओ, सुपरवाइज़र, डाटा टीम तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत सभी कार्मिकों का सामूहिक योगदान शामिल है—की कड़ी मेहनत और समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

प्री-एसआईआर अभियान के दौरान मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से की गई इलेक्टर मैपिंग प्रक्रिया में जनपद हरिद्वार द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली की सराहना उच्च स्तर पर की गई है। यह सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट पूरे जनपद हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है तथा भविष्य में भी निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए सभी संबंधित कार्मिकों को प्रेरणा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 6 2 9 4
Users Today : 52
Users Yesterday : 555
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 6 2 9 4
Users Today : 52
Users Yesterday : 555