न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! अफवाहबाजों पर रहेगी पैनी नजर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! हरिद्वार में मतदान और मतगणना कार्मिकों का बनेगा डाटाबेस, डीएम मयूर दीक्षित ने 5 नवंबर तक दिया अल्टीमेटम BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर बड़ी पहल! IIT रुड़की के विशेषज्ञों ने परखे चार निर्माणाधीन पुल, गुणवत्ता और सुरक्षा की हुई बारीकी से जांच BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को संवारने में जुटे नगर आयुक्त नंदन कुमार, निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख—बोले, जरूरत पड़ी तो रात में भी चलेगा काम! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा BIG BREAKING :: हरिद्वार में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार! मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 35 पैकेट पेड़ा जब्त, 15 खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाई रोक
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: दीपावली से पहले बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! अफवाहबाजों पर रहेगी पैनी नजर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी

BIG BREAKING:: दीपावली से पहले बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! अफवाहबाजों पर रहेगी पैनी नजर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। दीपावली और धनतेरस के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बहादराबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों एवं ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चौकी बाजार इंचार्ज विकास रावत के नेतृत्व में आयोजित सर्वसमुदाय की बैठक में व्यापारियों, ई-रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।

पुलिस ने पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थानों पर करने, आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही ई-रिक्शा चालकों से यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में सहयोग करने की अपील की गई।इस दौरान व्यापारी नरेश वर्मा ने भी व्यापारियों से अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रास्तों को बाधित न करें।

पुलिस ने सभी से अपील की कि त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई‌ की जाएगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: संस्कृत को मिलेगा आधुनिक अंदाज, पर्यटन से जुड़ेगा ‘संस्कृत ग्राम’ मॉडल; मुख्य सचिव ने प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल टूल्स और समर कैंप पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 7 2 6
Users Today : 162
Users Yesterday : 467
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 7 2 6
Users Today : 162
Users Yesterday : 467