न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! अफवाहबाजों पर रहेगी पैनी नजर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! हरिद्वार में मतदान और मतगणना कार्मिकों का बनेगा डाटाबेस, डीएम मयूर दीक्षित ने 5 नवंबर तक दिया अल्टीमेटम BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर बड़ी पहल! IIT रुड़की के विशेषज्ञों ने परखे चार निर्माणाधीन पुल, गुणवत्ता और सुरक्षा की हुई बारीकी से जांच BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को संवारने में जुटे नगर आयुक्त नंदन कुमार, निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख—बोले, जरूरत पड़ी तो रात में भी चलेगा काम! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा BIG BREAKING :: हरिद्वार में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार! मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 35 पैकेट पेड़ा जब्त, 15 खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाई रोक
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! हरिद्वार में मतदान और मतगणना कार्मिकों का बनेगा डाटाबेस, डीएम मयूर दीक्षित ने 5 नवंबर तक दिया अल्टीमेटम

BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! हरिद्वार में मतदान और मतगणना कार्मिकों का बनेगा डाटाबेस, डीएम मयूर दीक्षित ने 5 नवंबर तक दिया अल्टीमेटम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न संपादन के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में स्थित केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2027 के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों से अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों का विवरण प्राप्त कर डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यको को निर्देश दिए कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए कार्मिकों से संबंधित निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 (भाग-2/1, 2/2, 2/3 एवं 2/4) में शुद्ध, स्पष्ट, त्रुटिरहित एवं अद्यावधिक सूचना 05 नवंबर, 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संबंधित विभाग एवं कार्यालय उक्त सूचना ई-मेल आईडी uahar@nic.in अथवा हार्ड कॉपी के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान केंद्र, हरिद्वार में जमा करा सकते हैं, ताकि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्मिकों का डाटाबेस तैयार किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि निर्धारित तिथि तक कार्मिको का डाटा उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनाश्चित की जाएगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 9 2
Users Today : 128
Users Yesterday : 467
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 9 2
Users Today : 128
Users Yesterday : 467