न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी
Home » शुभारंभ » “हरिद्वार के श्रमिकों को सरकार का बड़ा तोहफा! अब 44 तरह की जांच होगी बिल्कुल मुफ्त, दो मेडिकल मोबाइल वैन हुईं रवाना”

“हरिद्वार के श्रमिकों को सरकार का बड़ा तोहफा! अब 44 तरह की जांच होगी बिल्कुल मुफ्त, दो मेडिकल मोबाइल वैन हुईं रवाना”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक श्रमायुक्त द्वारा आज रोशनाबाद कम्युनिटी हॉल में श्रमिकों के लिए श्रमिक कीट वितरण एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने श्रमिकों के संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री *श्रमिक स्वच्छता सामग्री किट, मुख्यमंत्री श्रमिक शिक्षण सामग्री किट, मुख्यमंत्री श्रमिक पोषण योजना किट वितरित किया गया तथा मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना चेकअप कैंप 2 मोबाइल वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों की धआर्थिकी मजबूत करने के लिए कही महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हो रही है,जिसके माध्यम से उन्हें योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनपद में श्रमिकों के लिए 02 मोबाइल वाहन उपलब्ध कराए गए है,जो पूरे जनपद में भ्रमण कर श्रमिकों के 44 तरह के स्वास्थ्य परीक्षण/जांच निशुल्क कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम,1996 के प्राविधानों के अंतर्गत पंजीकृत पात्र कामगारों तथा मनरेगा में नियोजित निर्माण श्रमिकों हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाएं जिसमें विवाह सहायता योजना ,प्रस्तुति सहायता योजना,श्रमिक स्वच्छता सामग्री किट ,मुख्यमंत्री श्रमिक शिक्षण सामग्री किट ,मुख्यमंत्री श्रमिक पोषण योजना किट, मृत्युपरांत सहायता योजना,मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना,मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना,मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना,वृद्धा पेंशन स्वास्थ्य आदि योजनाएं संचालित हो रही है। जिसके लिए उन्होंने सभी श्रमिकों से योजनाओं का लाभ लेने को कहा है ।जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कही महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है तथा सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य करते हुए,आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में श्रमिको के परिश्रम से ही देश प्रदेश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है।उन्होंने श्रमिकों का आवाहन किया है कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का सभी पात्र व्यक्ति लाभ उठाये,जिससे कि उनकी आर्थिकी को ओर मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार ने श्रमिकों से कहा कि जिन श्रमिकों द्वारा अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वह अपना पंजीकरण आवश्यक कराएं,जिसके की उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम का सफल संचालन लेबर इंस्पेक्टर मीनाक्षी भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रमिक मौजूद रहे।

ALSO READ  “चेतना का महाकुंभ बना शांतिकुंज: 51 दिवसीय अनुष्ठान ने मानवता को दिया साधना-सेवा-समन्वय का महामंत्र, राज्यपाल बोले—यह समापन नहीं, युग परिवर्तन का शुभारंभ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 9
Users Today : 418
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 9
Users Today : 418
Users Yesterday : 729