न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » आशीर्वाद » “नेशनल चैंपियनशिप में दम दिखाने को तैयार उत्तराखंड शूटिंग बॉल टीम, खिलाड़ियों को मिली शानदार स्पोर्ट्स किट और जीत का आशीर्वाद”

“नेशनल चैंपियनशिप में दम दिखाने को तैयार उत्तराखंड शूटिंग बॉल टीम, खिलाड़ियों को मिली शानदार स्पोर्ट्स किट और जीत का आशीर्वाद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड शूटिंग बॉल टीम के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किट, ट्रैकसूट, शूज एवं अन्य खेल सामग्री वितरित की गई।

महबूबाबाद, तेलंगाना में 12 से 14 मई 2026 तक आयोजित होने वाली 45वीं नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम का चयन पूर्ण हो गया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बालक एवं बालिका टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शिवालिक पब्लिक स्कूल रुड़की की प्रधानाचार्य उर्मिला पुंडीर एवं मैनेजर शिवचरण पुंडीर द्वारा किट, ट्रैकसूट एवं शूज वितरित किए गए तथा सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग बॉल खेल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव सूरज चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम इस बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

बालक वर्ग में कप्तान सावन के नेतृत्व में अनिरुद्ध, यश कुमार, हिमांशु माहरा, हरेंद्र सिंह, शिवम सिंह डोबाल, रुद्र नारायण भट्टाचार्य, आदित्य गिरी, निर्भय सिंह राणा, साहिल, अरसलान एवं वंश पंत का चयन किया गया है। टीम के कोच रेहान हुसैन तथा मैनेजर गौरव सिंह बिष्ट नियुक्त किए गए हैं।

वहीं बालिका वर्ग में कप्तान अवनीत कौर के नेतृत्व में जिया रावत, रिपांशी, दिव्यांशी यादव, परी, बंदानी सेठी, कृतिका, मानसी रावत, अमीषी जिंदल, श्री, प्रभनीत कौर एवं अक्षिता रावत का चयन किया गया है। टीम के कोच राहुल नेगी एवं मैनेजर रश्मि देवी नियुक्त किए गए हैं।

ALSO READ  "शांतिकुंज में सजे सत्ता और अध्यात्म के सुर, जे.पी. नड्डा व सीएम धामी ने शैल दीदी का लिया आशीर्वाद"

उत्तराखंड टीम 10 मई को तेलंगाना के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर कोच सैम, अभिषेक, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 2 7
Users Today : 144
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 2 7
Users Today : 144
Users Yesterday : 1573