न्यूज़ फ्लैश
“बीईजी हेलीपेड पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह” “शांतिकुंज में सजे सत्ता और अध्यात्म के सुर, जे.पी. नड्डा व सीएम धामी ने शैल दीदी का लिया आशीर्वाद” “राम मंदिर चंदा, ऑपरेशन सिंदूर और एसआईटी जांच पर हरिद्वार से कांग्रेस का बड़ा सियासी हमला, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले— ‘भाजपा सनातनी नहीं, धनातनी सरकार है, देश से सच छिपाने का काम कर रही मोदी सरकार'” 30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में खनन पर ब्रेक! डीएम मयूर दीक्षित का सख्त आदेश, आरबीएम चुगान और मिट्टी खुदाई पूरी तरह बंद, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई “अंगदान है सबसे बड़ा महादान: हरिद्वार में जे.पी. नड्डा और धामी ने दिलाया मानवता का महासंकल्प” “शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार तेज: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क निर्माण और विशेष नाला सफाई अभियान का किया शुभारंभ, बोले— हर वार्ड तक पहुंचेंगी बेहतर जनसुविधाएं”
Home » आशीर्वाद » “शांतिकुंज में सजे सत्ता और अध्यात्म के सुर, जे.पी. नड्डा व सीएम धामी ने शैल दीदी का लिया आशीर्वाद”

“शांतिकुंज में सजे सत्ता और अध्यात्म के सुर, जे.पी. नड्डा व सीएम धामी ने शैल दीदी का लिया आशीर्वाद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंचकर अखिल विश्व गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैल दीदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शैल दीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा सेवा और संस्कार आधारित गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शांतिकुंज वर्षों से आध्यात्मिक चेतना, संस्कार निर्माण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी गायत्री परिवार की राष्ट्रहित एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।शांतिकुंज में दोनों नेताओं के आगमन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल रहा। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की जानकारी भी दी। यह भेंट आध्यात्मिक संस्थाओं और शासन के बीच समन्वय एवं जनकल्याण के साझा संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

74 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 7 1 6 7
Users Today : 282
Users Yesterday : 909

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“राम मंदिर चंदा, ऑपरेशन सिंदूर और एसआईटी जांच पर हरिद्वार से कांग्रेस का बड़ा सियासी हमला, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले— ‘भाजपा सनातनी नहीं, धनातनी सरकार है, देश से सच छिपाने का काम कर रही मोदी सरकार'”

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 7 1 6 7
Users Today : 282
Users Yesterday : 909