न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » प्रेस काॅफ्रेंस » “राम मंदिर चंदा, ऑपरेशन सिंदूर और एसआईटी जांच पर हरिद्वार से कांग्रेस का बड़ा सियासी हमला, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले— ‘भाजपा सनातनी नहीं, धनातनी सरकार है, देश से सच छिपाने का काम कर रही मोदी सरकार'”

“राम मंदिर चंदा, ऑपरेशन सिंदूर और एसआईटी जांच पर हरिद्वार से कांग्रेस का बड़ा सियासी हमला, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा बोले— ‘भाजपा सनातनी नहीं, धनातनी सरकार है, देश से सच छिपाने का काम कर रही मोदी सरकार'”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर राम मंदिर चंदा मामले, ऑपरेशन सिंदूर और विभिन्न मामलों की एसआईटी जांच को लेकर तीखा हमला बोला है। हरिद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के सामने सच्चाई छिपाने का काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर राम मंदिर चंदा चोरी मामले के मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए भारतीय जवानों की जानकारी भी देश से छिपाई गई।

‘भाजपा सनातनी नहीं, धनातनी सरकार

आलोक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन धर्म के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार वास्तव में “सनातनी नहीं, धनातनी सरकार” बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल धन इकट्ठा करना रह गया है और धर्म के नाम पर जनता की भावनाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पास इतना धन आखिर कहां से आ रहा है कि देश के लगभग हर शहर में उसके भव्य कार्यालय और विशाल भवन तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे कौन से उद्योग या कारखाने चल रहे हैं जिनसे इतना धन एकत्र हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सवालों का जवाब देने वाला भी कोई नहीं है और पूछने की हिम्मत भी बहुत कम लोग करते हैं।

‘मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया गया’

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मंदिरों को आस्था का केंद्र बनाने के बजाय उन्हें लूट का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी जैसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही और सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि धर्म और आस्था के नाम पर जनता से जुटाए गए धन की पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा।

एसआईटी जांचों पर उठाए सवाल

आलोक शर्मा ने भाजपा शासित राज्यों में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बड़ा मामला सामने आता है तो सरकार एसआईटी गठित करने की घोषणा कर देती है, लेकिन आज तक अधिकांश मामलों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।

उन्होंने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि आज तक एसआईटी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर न्याय और जांच के नाम पर यह कैसा खेल खेला जा रहा है, जिसमें पीड़ित परिवारों को केवल आश्वासन मिलता है लेकिन न्याय नहीं।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

 

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों के नाम सामने आने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि इस अभियान में छह भारतीय जवान शहीद हुए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस तथ्य को पूरे देश से छिपाया। उनका कहना था कि संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ, जबकि बाद में शहीदों के नाम सामने आए। उन्होंने इसे बेहद दुखद और शर्मनाक बताते हुए कहा कि देश को अपने वीर सैनिकों के बलिदान की जानकारी मिलनी चाहिए थी।

‘राष्ट्रवाद केवल दिखावा

आलोक शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रवाद पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद का झूठा दंभ भरती है, जबकि उसका राष्ट्रवाद केवल दिखावा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश ने ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जिसने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हों। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश के सामने पूरी सच्चाई रखने से बचती रही है।

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

प्रेस वार्ता के अंत में कांग्रेस नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए छह जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, बीएस तेजियान, शिवालिक नगर अध्यक्ष मोहन राणा, विकास चंद्रा, कैलाश प्रधान, उदित विद्याकुल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 7 4
Users Today : 285
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 7 4
Users Today : 285
Users Yesterday : 398