(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने सेवा केंद्र पर आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। जन सुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंद लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से पात्र लोगों को उपचार एवं अन्य आवश्यक परिस्थितियों में आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।
जन सुनवाई के दौरान उपस्थित लोगों ने मंत्री बत्रा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सेवा केंद्र आमजन के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है, जहां उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान किया जाता है।











































Users Today : 555
Users Yesterday : 707
