न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?
Home » सम्मान » BIG BREAKING:: गोवर्धन पूजा पर गौमाता के चरणों में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री धामी, संत समाज के सानिध्य में दिखी सनातन संस्कृति की दिव्य झलक

BIG BREAKING:: गोवर्धन पूजा पर गौमाता के चरणों में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री धामी, संत समाज के सानिध्य में दिखी सनातन संस्कृति की दिव्य झलक

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून । गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा के पवित्र तट पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हवन-यज्ञ में प्रतिभाग करने के बाद गौमाता के चरणों में नतमस्तक होकर श्रद्धापूर्वक गौपूजन किया।

मुख्यमंत्री पारंपरिक धार्मिक परिधान, माथे पर तिलक और आध्यात्मिक भाव के साथ संत-महात्माओं के बीच नजर आए। उन्होंने संत समाज का सानिध्य प्राप्त कर भारतीय सनातन संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था एवं सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौमाता की पूजा कर सेवा, करुणा, समर्पण और संरक्षण के भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने सनातन परंपराओं को भारतीय संस्कृति की पहचान बताते हुए देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली धार्मिक विरासत के महत्व को भी प्रदर्शित किया।

मुख्यमंत्री धामी का यह आध्यात्मिक स्वरूप गोवर्धन पूजा के धार्मिक महत्व और गौसेवा के प्रति श्रद्धा को दर्शाता नजर आया। संत समाज की उपस्थिति में संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन ने सनातन संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था का सुंदर संदेश दिया।

सनातन संस्कृति हमारी पहचान, गौसेवा हमारा धर्म और देवभूमि की परंपराएं हमारा गौरव हैं।

ALSO READ  "उत्तराखंड का बढ़ा देशभर में मान! ताजबर सिंह जग्गी को मिला 'बेस्ट ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया' सम्मान, मिलावटखोरों और नकली दवा माफिया पर सख्त कार्रवाई का मिला राष्ट्रीय इनाम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 2 3
Users Today : 397
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 2 3
Users Today : 397
Users Yesterday : 844