न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और पेंशन की हर समस्या का होगा समाधान BIG BREAKING:: भगवानपुर में आधी रात को गोलियों की गूंज! पुलिस से भिड़ा कुख्यात गौतस्कर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, साथी कालू फरार BIG BREAKING:: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी से मिले राजीव शर्मा, देवभूमि के विकास और गौरवशाली विरासत की जमकर की सराहना! BIG BREAKING:: मंगलौर की जनता को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण, नगर को मिला हरियाली और मनोरंजन का नया ठिकाना! BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा, लाइसेंसी असलहा कब्जे में लिया BIG BREAKING:: रोशनाबाद प्रकरण पर मनोज धनगर का दो टूक बयान—‘बहन-बेटियां सबकी बराबर, किसी एक की गलती से पूरे समाज को न जोड़ें!’
Home » मुठभेड़ » BIG BREAKING:: भगवानपुर में आधी रात को गोलियों की गूंज! पुलिस से भिड़ा कुख्यात गौतस्कर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, साथी कालू फरार

BIG BREAKING:: भगवानपुर में आधी रात को गोलियों की गूंज! पुलिस से भिड़ा कुख्यात गौतस्कर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, साथी कालू फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात गौतस्करी आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकरोड़ा गांव के पास स्थित आम के बाग में कुछ लोग गौकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि गौतस्करी के मामलों में कुख्यात अभियुक्त छोटू उर्फ शमशाद अपने साथी कालू का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी की पहचान छोटू पुत्र संसार उर्फ शमशाद, निवासी ग्राम हलजोरा, थाना भगवानपुर, उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में हुई है।

मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अभय सिंह और सीओ सुमित पांडेय सरकारी अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौतस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही उसके फरार साथी कालू की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है।

ALSO READ  सालियर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: गोली लगने से बदमाश घायल, असलहा बरामद

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गौतस्करी से जुड़े अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 8 7 5
Users Today : 293
Users Yesterday : 707
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 8 7 5
Users Today : 293
Users Yesterday : 707