(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रोशनाबाद में जातिसूचक टिप्पणी को लेकर सामने आए प्रकरण के बीच कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सभी समाज की बहन-बेटियां एक समान हैं और प्रत्येक व्यक्ति को उनका सम्मान करना चाहिए।
मनोज धनगर ने कहा कि सभ्य समाज में इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। जो घटना हुई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है और नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे प्रकरण को किसी विशेष समाज से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत गलती है, न कि किसी पूरे समाज की। सभी समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि आपसी भाईचारा, सौहार्द और सम्मान बनाए रखें।
कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर बढ़ती रीलबाजी को लेकर भी लोगों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में सभी को जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए और ऐसी रील या टिप्पणी करने से बचना चाहिए, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या सामाजिक माहौल खराब हो।












































Users Today : 575
Users Yesterday : 546
