न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी से मिले राजीव शर्मा, देवभूमि के विकास और गौरवशाली विरासत की जमकर की सराहना! BIG BREAKING:: मंगलौर की जनता को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण, नगर को मिला हरियाली और मनोरंजन का नया ठिकाना! BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा, लाइसेंसी असलहा कब्जे में लिया BIG BREAKING:: रोशनाबाद प्रकरण पर मनोज धनगर का दो टूक बयान—‘बहन-बेटियां सबकी बराबर, किसी एक की गलती से पूरे समाज को न जोड़ें!’ BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार! ढोल-मुनादी बजाकर आदतन अपराधी को किया जिला बदर, जनपद की सीमा से निकाला बाहर BIG BREAKING:: ऋषिकेश में सीएम धामी ने दी विकास की बड़ी सौगात! 36 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 9 नगर निकायों को मिले रजत जयंती पार्क
Home » लोकार्पण » BIG BREAKING:: मंगलौर की जनता को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण, नगर को मिला हरियाली और मनोरंजन का नया ठिकाना!

BIG BREAKING:: मंगलौर की जनता को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण, नगर को मिला हरियाली और मनोरंजन का नया ठिकाना!

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। नगर में मुंडलाना रोड स्थित पानी की टंकी के समीप नवनिर्मित देवभूमि रजत जयंती पार्क का विधिवत लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से पार्क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मंगलौर को एक सुंदर, व्यवस्थित और हरे-भरे सार्वजनिक स्थल की सौगात मिल गई।

लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने की, जबकि मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

नवनिर्मित पार्क को लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यहां व्यायाम के लिए उपकरण, बैठने के लिए आकर्षक बेंच, हरी घास, विभिन्न प्रकार के पौधे और टहलने के लिए पाथ-वे बनाया गया है। उद्घाटन के बाद नगरवासियों ने पार्क का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा कि देवभूमि रजत जयंती पार्क मंगलौर की जनता के लिए बड़ी सौगात है। इससे सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने नगरवासियों से पार्क की स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा, लेकिन नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और पार्क को अपना समझकर उसकी देखभाल करें।

विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि यह पार्क मंगलौर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा। यहां बच्चे खेल सकेंगे, बुजुर्ग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे और परिवार के लोग एक साथ बैठकर समय बिता सकेंगे। मंगलौर को लंबे समय से ऐसे पार्क की आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है।

ALSO READ  "अगस्त्यमुनि में गौसेवा को नई दिशा। जिला प्रशासन व नगर पंचायत की पहल से गौधाम का लोकार्पण, निराश्रित गोवंशों को मिला सुरक्षित आश्रय"

यह पार्क आने वाले समय में नगर की नई पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि यह तो विकास की शुरुआत है। भविष्य में मंगलौर में जगह-जगह पार्क, कॉलेज और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। मंगलौर के विकास का पहिया अब रुकने वाला नहीं है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 4 5 0
Users Today : 575
Users Yesterday : 546

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 4 5 0
Users Today : 575
Users Yesterday : 546