(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
यह मुठभेड़ सालियर के पास हुई, जहां एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, युवक ने रुकने के बजाय उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान रोहित पुत्र महावीर सिंह, निवासी करौंदी, भगवानपुर (जनपद हरिद्वार) के रूप में हुई है।
घटना के तुरंत बाद घायल बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार हेतु रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका है।
मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और चेकिंग अभियान को और सख्ती से लागू किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


























Users Today : 60
Users Yesterday : 866
