(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के बडेडी गांव में आज राव काले खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मुस्लिम समाज को भाजपा के साथ जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कुँवर बासित अली ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करती है। उन्होंने मुस्लिम समाज से भाजपा की नीतियों को समझने और पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

वहीं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि भाजपा सरकार मुस्लिम समाज के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी चुनाव में उत्तराखंड का मुस्लिम समाज भाजपा को अपना भारी समर्थन देगा।
जनसभा के आयोजक राव काले खान ने कहा कि वह वर्षों से भाजपा के समर्थक रहे हैं और अपने क्षेत्र में लगातार पार्टी को मजबूत करने का काम करते आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज का समर्थन मिलेगा।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने भी भाजपा को मुस्लिम समाज के लिए बेहतर विकल्प बताते हुए लोगों से पार्टी की विचारधारा से जुड़ने की अपील की।
जनसभा के माध्यम से भाजपा नेताओं ने अल्पसंख्यक समाज के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर समर्थन जुटाने का संदेश दिया।











































Users Today : 555
Users Yesterday : 707
