न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » जनसभा » “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा”

“मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा”

(शहजाद अली हरिद्वार)पंतनगर/अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के दौरान खराब मौसम ने उनके कार्यक्रम को प्रभावित कर दिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचकर अपनी पहली जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा नहीं पहुंच सका।

 सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया कि राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पंतनगर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में मौसम अत्यधिक खराब होने और विजिबिलिटी कम होने के कारण पायलट ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हेलीकॉप्टर को वापस पंतनगर लौटाने का निर्णय लिया।

 मौसम साफ होने का इंतजार

फिलहाल राहुल गांधी पंतनगर में ही मौजूद हैं और मौसम में सुधार का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, हेलीकॉप्टर दोबारा अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेगा। खराब मौसम के कारण उनकी निर्धारित जनसभा में भी देरी हुई है।

 प्रशासन की लगातार नजर

प्रशासनिक अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौसम साफ होते ही राहुल गांधी के अल्मोड़ा पहुंचने और अपने तय कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

ALSO READ  "हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930