न्यूज़ फ्लैश
“तमकनाला आपदा पर CM धामी का एक्शन मोड, राहत-बचाव से कनेक्टिविटी तक हर मोर्चे पर पैनी नजर—अफसरों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश” “कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार” “मुख्यमंत्री धामी की जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज, समस्याओं पर अफसरों को दिए फटाफट समाधान के सख्त निर्देश” “4.30 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षित घर वापसी! धामी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, संतों ने डीएम-एसएसपी को पहनाई सम्मान की पगड़ी” “फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की धड़ाधड़ जांच, मसाले-दाल के सैंपल से मचा हड़कंप—मिलावट पर सरकार का सख्त वार!” “तीज उत्सव में गूंजा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प, CM धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, बोलीं महिलाएं—अब विकास की कमान हमारे हाथ!”
Home » पलटवार » “राजनीतिक साजिशों पर मदरसा संचालकों का पलटवार, बोले- जनसेवा करने वाले विधायक मोहम्मद शहजाद की छवि खराब करना नहीं होगा कामयाब”

“राजनीतिक साजिशों पर मदरसा संचालकों का पलटवार, बोले- जनसेवा करने वाले विधायक मोहम्मद शहजाद की छवि खराब करना नहीं होगा कामयाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। क्षेत्र के विभिन्न मदरसों के संचालकों एवं प्रबंधकों ने लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार और राजनीतिक द्वेषपूर्ण गतिविधियों की कड़ी निंदा की हैमदरसा संचालकों ने एक स्वर में कहा कि विधायक की लोकप्रियता और जनसेवा से घबराए कुछ लोग उनकी छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं, जिसे क्षेत्र की जनता भली-भांति समझती है।मदरसा संचालकों ने कहा कि विधायक मोहम्मद शहजाद ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि चाहे मदरसा बोर्ड से जुड़े मुद्दे हों, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात हो, युवाओं के रोजगार से संबंधित समस्याएं हों या मूलनिवास जैसे जनहित के विषय, विधायक ने हर मंच पर मजबूती के साथ समाज की आवाज उठाई है।

संचालकों ने कहा कि विधायक का व्यवहार हमेशा सर्व समाज के प्रति सकारात्मक और सहयोगात्मक रहा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया है। ऐसे में राजनीतिक लाभ के लिए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

मदरसा संचालकों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विधायक मोहम्मद शहजाद का मार्गदर्शन और सहयोग समाज को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई को जानती है और झूठे आरोपों व अफवाहों से किसी जनप्रतिनिधि की छवि को लंबे समय तक खराब नहीं किया जा सकता।

इस दौरान मदरसा जामिया तुससुफ्फा, मदरसा गुलशन ए तालीम, मदरसा बहार ए चमन भोगपुर, मदरसा नूर साबरी, मदरसा चिराग ए तालीम, मदरसा जन्नतुल निशा, मदरसा जामिया अदबियात, मदरसा तमन्ना ए तालीम, मदरसा तुल उलूम, मदरसा सल्मानिया, मदरसा इकरा तुलउलूम समेत क्षेत्र के कई मदरसों के संचालक एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585