न्यूज़ फ्लैश
“तमकनाला आपदा पर CM धामी का एक्शन मोड, राहत-बचाव से कनेक्टिविटी तक हर मोर्चे पर पैनी नजर—अफसरों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश” “कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार” “मुख्यमंत्री धामी की जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज, समस्याओं पर अफसरों को दिए फटाफट समाधान के सख्त निर्देश” “4.30 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षित घर वापसी! धामी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, संतों ने डीएम-एसएसपी को पहनाई सम्मान की पगड़ी” “फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की धड़ाधड़ जांच, मसाले-दाल के सैंपल से मचा हड़कंप—मिलावट पर सरकार का सख्त वार!” “तीज उत्सव में गूंजा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प, CM धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, बोलीं महिलाएं—अब विकास की कमान हमारे हाथ!”
Home » कमान » “हरिद्वार सहकारिता में बड़ा बदलाव : जिला सहकारी संघ जगजीतपुर की कमान अब लविश कुमार चौहान के हाथों में, समर्थकों में जश्न का माहौल”

“हरिद्वार सहकारिता में बड़ा बदलाव : जिला सहकारी संघ जगजीतपुर की कमान अब लविश कुमार चौहान के हाथों में, समर्थकों में जश्न का माहौल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार की राजनीति और सहकारिता क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत जिला सहकारी संघ लिमिटेड जगजीतपुर के चेयरमैन पद पर लविश कुमार चौहान को नियुक्त किया गया है।उनके चेयरमैन बनने की घोषणा के बाद समर्थकों और सहकारिता से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगजीतपुर स्थित जिला सहकारी संघ कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए मिठाई बांटी और फूलमालाओं से अभिनंदन किया।लविश कुमार चौहान लंबे समय से सामाजिक एवं सहकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र में किसानों, कर्मचारियों और आम लोगों के हितों को लेकर उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने कहा कि जिला सहकारी संघ को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाया जाएगा। उन्होंने किसानों और सहकारी समितियों से जुड़े लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा भी दिलाया।इस अवसर पर कई गणमान्य लोग, सहकारी समिति के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि लविश कुमार चौहान के नेतृत्व में जिला सहकारी संघ नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और सहकारिता आंदोलन को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585