न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » अभियान » “बाबा केदार के दर पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया आत्मीय संवाद — बोले, ‘चारधाम यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सेवा और समर्पण का महाअभियान’”

“बाबा केदार के दर पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, श्रद्धालुओं से किया आत्मीय संवाद — बोले, ‘चारधाम यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सेवा और समर्पण का महाअभियान’”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान राज्यपाल ने यात्रा व्यवस्थाओं, पुनर्निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

राज्यपाल ने अत्यंत कम समय में दर्शन किए, जिससे श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। उनके दौरे के दौरान श्रद्धालुओं को कहीं भी रोका नहीं गया और यात्रा व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित होती रही।

राज्यपाल ने इस सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की सराहना की। धाम भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा संबंधी अनुभव और सुझाव लिए।

श्रद्धालुओं ने सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और दर्शन व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का अभियान है, जिसमें प्रशासन, स्थानीय लोग, पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाएं पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से धाम की स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ की पावन भूमि आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व है कि धाम की पवित्रता और प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखा जाए।

राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं को खरीदने की भी अपील की, ताकि स्थानीय व्यापार और आर्थिकी को मजबूती मिल सके।

ALSO READ  “ज्वालापुर से दिल्ली तक जनसैलाब का आह्वान: विधायक रवि बहादुर ने भरी हुंकार, वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को बनाने चले महा-अभियान!”

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 8 1
Users Today : 98
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 8 1
Users Today : 98
Users Yesterday : 1573