न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पक्षियों की गायन कला पर हरिद्वार के वैज्ञानिक का बड़ा शोध, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में गूंजे भारतीय पक्षियों के सुर! BIG BREAKING:: 61 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को बाबा रामदेव का सलाम, अमर सिंह राठौड़ के मंचन में पहुंचे योग गुरु, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह! BIG BREAKING:: देहरादून में ठंड से निपटने का मेगा प्लान तैयार! DM आशीष चौहान का सख्त फरमान—अलाव, कंबल, रैन बसेरे से लेकर बर्फबारी तक हर मोर्चे पर रहें अधिकारी अलर्ट BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, घर से जेवर और दुकान से तेल की पेटियां चोरी करने का खुलासा BIG BREAKING:: गौमाता के संरक्षण को धामी सरकार की बड़ी पहल, हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का भव्य लोकार्पण, गौसेवा को मिलेगा नया आयाम! BIG BREAKING:: जौनपुर महोत्सव में CM धामी का धमाकेदार ऐलान! 52 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, थत्यूड़ CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय, सड़क-पेयजल और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार
Home » अभियान » “विश्व जल दिवस–2026 पर हरिद्वार में जागरूकता का महाअभियान—स्वच्छता योद्धाओं का भव्य सम्मान, महिलाओं-युवाओं ने जल संरक्षण का लिया ऐतिहासिक संकल्प, समाज में बदलाव की गूंज!”

“विश्व जल दिवस–2026 पर हरिद्वार में जागरूकता का महाअभियान—स्वच्छता योद्धाओं का भव्य सम्मान, महिलाओं-युवाओं ने जल संरक्षण का लिया ऐतिहासिक संकल्प, समाज में बदलाव की गूंज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व जल दिवस–2026 के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर शिवालिक नगर वार्ड में सक्रिय मोहल्ला समितियों की महिलाओं, स्वच्छता कार्य में जुटे स्वच्छ दूतों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व, जल के विवेकपूर्ण उपयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, जनपद के स्वच्छता नोडल अधिकारी तथा ‘स्वजल’ परियोजना के अधिकारी चन्द्रकान्तमणी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक सहभागिता और जन-जागरूकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण और स्वच्छता को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

ALSO READ  किनारे से गलियों तक गूँजी स्वच्छता की पुकार: हरिद्वार में निकली भव्य रैली, आयुक्त नंदन कुमार संग आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने दिया देशभर को प्रेरक संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 0 7 9
Users Today : 653
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 0 7 9
Users Today : 653
Users Yesterday : 844