न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » सम्मान » “शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी में प्रतिभाओं का महाकुंभ: मेधावी छात्र-छात्राओं पर बरसी सम्मान की बारिश, शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियां बनीं गवाह”

“शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी में प्रतिभाओं का महाकुंभ: मेधावी छात्र-छात्राओं पर बरसी सम्मान की बारिश, शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियां बनीं गवाह”

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर। शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी में प्रतिभा सम्मान समारोह के उपलक्ष पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया l

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनीश सैनी अध्यक्ष श्रीओम विश्वविद्यालय रुड़की,अति विशिष्ट अतिथि विनोद प्रसाद सिमल्टी सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल,ममता राकेश विधायक भगवानपुर, सुबोध राकेश पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार को बुके भेंटकर स्वागत किया गया l

कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र प्रदीप प्रजाबलन कर किया गया l कॉलेज की विद्यार्थियों की ओर से सभी अतिथियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुत किये गए l

कार्यक्रम की अध्यक्षता देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी के द्वारा की गई l उन्होंने कॉलेज के विगत परीक्षाफलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कॉलेज के बच्चों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है l

मंचासीन अतिथि गणों ने सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया l मुख्य अतिथि मुनीश सैनी ने कॉलेज के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के साथ शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत,लगनशीलता एवं अनुशासन के पीछे कॉलेज प्रबंधन,शिक्षकों एवं उनके माता-पिता के संघर्ष एवं कठिन परिश्रम में महत्वपूर्ण योगदान हैं l

अति विशिष्ट अतिथि विनोद प्रसाद सिमल्टी ने उत्तराखंड के उत्तीर्ण विद्यार्थियों का संपूर्ण श्रेय कॉलेज में शिक्षकों के द्वारा शिक्षण कार्य विधि,सक्रियता एवं निरंतरता के साथ कार्य करने का ही परिणाम है l जो पिछले कई वर्षों से विद्यालय का नाम इस क्षेत्र में बच्चों के द्वारा रोशन किया जा रहा है l

ALSO READ  "SDG में नंबर-1 बना उत्तराखंड : धामी सरकार के विकास मॉडल का देशभर में डंका, अल्मोड़ा में कर्मयोगियों का भव्य सम्मान!"

कॉलेज प्रबंधक चंद्रवीर सैनी की ओर से अध्यक्ष श्री ओम विश्वविद्यालय रुड़की मुनीश सैनी एवं प्रधानाचार्य प्रतिनिधि अनिल सैनी के द्वारा विनोद प्रसाद सिमल्टी सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद नैनीताल को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया l

विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिषेक शुक्ला खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर,भीकम सिंह पूर्व कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर,डॉ रविंद्र सैनी पूर्व प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून एवं अतिथि गणों में अमित सैनी प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य सिकरौदा भगवानपुर,दिनेश सैनी प्रवक्ता गणित किसान इंटर कॉलेज बहबलपुर हरिद्वार,सुरेंद्र कुमार निरंजन प्रधानाचार्य राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय मानकपुर आदमपुर,प्रीतम सिंह सैनी प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाडा जलालपुर,समय सिंह सैनी पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र बोस हाई स्कूल बाकरपुर हरिद्वार,डा.जीशान अली प्रबंधक माउंट लिटर ज़ी स्कूल भगवानपुर,डॉ संजय सैनी प्रबंधक देवभूमि शिक्षा सदन कन्या हाई स्कूल तेलपुरा हरिद्वार,प्रवेश कश्यप प्रबंधक बाल निकेतन पब्लिक स्कूल झीवरहेडी एवं अजीत सैनी प्रबंधक वासुदेव इंटर कॉलेज इब्राहिमपुर मसाई को कॉलेज प्रबंधन बेटी की ओर से अंग वस्त्र एवं ट्रॉफी भेंटकर सम्मान किया गया l

कार्यक्रम में आदित्य रोड जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रुड़की,पंकज पाल पूर्व मंडल अध्यक्ष इमलीखेड़ा, प्रधान पति डाडा पट्टी रोहिताश सैनी,पूर्व प्रधान डाडा पट्टी महिपाल सैनी,अंकित शर्मा, विनोद सैनी कन्हैया सैनी, अरविंद सैनी अध्यापक गण उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 6 6
Users Today : 83
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 6 6
Users Today : 83
Users Yesterday : 1573