न्यूज़ फ्लैश
“तमकनाला आपदा पर CM धामी का एक्शन मोड, राहत-बचाव से कनेक्टिविटी तक हर मोर्चे पर पैनी नजर—अफसरों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश” “कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार” “मुख्यमंत्री धामी की जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज, समस्याओं पर अफसरों को दिए फटाफट समाधान के सख्त निर्देश” “4.30 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षित घर वापसी! धामी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, संतों ने डीएम-एसएसपी को पहनाई सम्मान की पगड़ी” “फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की धड़ाधड़ जांच, मसाले-दाल के सैंपल से मचा हड़कंप—मिलावट पर सरकार का सख्त वार!” “तीज उत्सव में गूंजा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प, CM धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, बोलीं महिलाएं—अब विकास की कमान हमारे हाथ!”
Home » सम्मान » “मां के सम्मान में सजा भव्य मंच, डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में मातृ दिवस समारोह बना यादगार, बच्चों की भावुक प्रस्तुतियों और माताओं के उत्साह ने जीता सभी का दिल”

“मां के सम्मान में सजा भव्य मंच, डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में मातृ दिवस समारोह बना यादगार, बच्चों की भावुक प्रस्तुतियों और माताओं के उत्साह ने जीता सभी का दिल”

(शहजाद अली हरिद्वार)कनखल। डीपीएस दौलतपुर जूनियर, कनखल में आज मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रेम, त्याग एवं समर्पण को सम्मान देना था।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में माताओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने नृत्य, गीत एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू मेहता एवं श्रीमती पूजा वालिया उपस्थित रहीं।

श्रीमती मंजू मेहता, द विनिंग एज सोसायटी की वरिष्ठ समन्वयक हैं तथा पिछले 26 वर्षों से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

वे एक प्रसिद्ध वास्तु सलाहकार, ज्योतिषाचार्य एवं कर्मिक न्यूमेरोलॉजिस्ट हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

श्रीमती पूजा वालिया, हिंदू जागरण मंच की हरिद्वार महानगर सह-संयोजिका एवं इनरव्हील क्लब कनखल की एडिटर हैं। वे समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानव कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती हैं। उन्हें उत्तराखंड की प्रथम प्लेटलेट डोनर के रूप में भी विशेष पहचान प्राप्त है।

अतिथियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सदैव अपनी माताओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी श्रीमती अमिता ओहरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथियों, माताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी माताओं को उपहार एवं सम्मान प्रदान कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585