न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद में गम, अकीदत और अमन का दिखा अद्भुत संगम, “या हुसैन” की सदाओं के बीच नम आंखों से सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए ताज़िए, कर्बला के 72 शहीदों की कुर्बानी को किया गया ख़िराज-ए-अकीदत” “भाजपा किसान मोर्चा में हितेश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठनात्मक जिला रुड़की का जिला सहप्रभारी बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर” कलियर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मकान की छत पर चल रहा था गौकशी का खेल, 120 किलो गौमांस, चापड़ और कुल्हाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार—ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई” “अल्मोड़ा जिला कारागार पहुंचे जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का किया उद्घाटन” “ज्वालापुर विधानसभा में ब्रजरानी की दमदार दस्तक! गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने बीजेपी हाईकमान को दिया साफ संदेश— “ब्रजरानी को टिकट दो, ज्वालापुर की सीट रिकॉर्ड मतों से जिताकर देंगे” “उत्तराखंड बॉर्डर हाई अलर्ट: पांवटा साहिब सीमा पर डटे डीएम-एसएसपी, निहंग समुदाय से वार्ता जारी, प्रशासन बोला—शांति भंग नहीं होने देंगे”
Home » पर्दाफाश » “ATM बूथों के बाहर भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार, कार्ड बदलकर उड़ाते थे खातों से रकम… बहादराबाद पुलिस की सतर्कता से दो शातिर ATM फ्रॉड गिरफ्तार, 17 संदिग्ध कार्ड और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद”

“ATM बूथों के बाहर भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार, कार्ड बदलकर उड़ाते थे खातों से रकम… बहादराबाद पुलिस की सतर्कता से दो शातिर ATM फ्रॉड गिरफ्तार, 17 संदिग्ध कार्ड और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार में ATM फ्रॉड करने वाले शातिर गिरोह का कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले में लगातार बढ़ रही ATM ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 संदिग्ध ATM कार्ड, दो मोबाइल फोन, ₹900 नकद और बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र के बैंक और ATM बूथों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही थी।

दिनांक 08 मई 2026 को उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज पुलिस टीम के साथ SBI ATM बूथ, बहादराबाद पीपल चौक के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया, जिसके दौरान बाइक फिसल गई और दोनों आरोपी झाड़ियों की ओर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम शिवा उर्फ शिव निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी, थाना पथरी बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम मधुसूदन उर्फ मनोज निवासी गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर बताया।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से अलग-अलग बैंकों के कुल 17 ATM कार्ड बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ATM बूथों पर बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों को मदद का झांसा देकर उनके ATM कार्ड बदल लेते थे और बाद में खातों से पैसे निकालकर ठगी करते थे।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी ATM फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं। घटना के समय भी वे किसी व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में ATM बूथ के आसपास घूम रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

134 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 6 0 5 5
Users Today : 79
Users Yesterday : 1344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कलियर में गौकशी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: मकान की छत पर चल रहा था गौकशी का खेल, 120 किलो गौमांस, चापड़ और कुल्हाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार—ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई”

“ज्वालापुर विधानसभा में ब्रजरानी की दमदार दस्तक! गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों ने बीजेपी हाईकमान को दिया साफ संदेश— “ब्रजरानी को टिकट दो, ज्वालापुर की सीट रिकॉर्ड मतों से जिताकर देंगे”

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 6 0 5 5
Users Today : 79
Users Yesterday : 1344