न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार: फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर STF का बड़ा एक्शन, 13वीं गिरफ्तारी, दो हथियार और फर्जी लाइसेंस बरामद”

“ऑपरेशन प्रहार: फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर STF का बड़ा एक्शन, 13वीं गिरफ्तारी, दो हथियार और फर्जी लाइसेंस बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

एसटीएफ ने काशीपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले में अब तक की 13वीं गिरफ्तारी दर्ज की है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दो हथियार, आठ जिंदा कारतूस तथा फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि एक ही फर्जी लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल कर दो अलग-अलग कूटरचित शस्त्र लाइसेंस तैयार किए गए थे, जिनके आधार पर दो हथियार खरीदे गए। एसटीएफ ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जांच का विषय माना है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पलविन्दर सिंह (46 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह, निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक .30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक .315 बोर राइफल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही संबंधित फर्जी शस्त्र लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है।

एसटीएफ ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक कुल 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अभियान के दौरान 19 अवैध शस्त्र, 358 जिंदा कारतूस तथा बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं। मामले की जांच लगातार आगे बढ़ाई जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ALSO READ  उत्तराखंड का बड़ा खुलासा: शादी डॉट कॉम पर "मनीष" निकला असली में मोनिश – हिंदू युवती से शादी कर दहेज और धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव, आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस रखने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे स्वयं अपने हथियार और लाइसेंस के साथ आत्मसमर्पण करें। अन्यथा जांच के दायरे में आने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को निरीक्षक अरुण कुमार और निरीक्षक एम.पी. सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 5
Users Today : 256
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 5
Users Today : 256
Users Yesterday : 522