न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मासूम बच्चियों से कथित अश्लील हरकत के आरोपी को चंद घंटों में दबोचा, कानून का शिकंजा कसना शुरू”

“हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मासूम बच्चियों से कथित अश्लील हरकत के आरोपी को चंद घंटों में दबोचा, कानून का शिकंजा कसना शुरू”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सुमन नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दो मासूम बच्चियों के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि गांव की एक किराना दुकान के 57 वर्षीय संचालक ने बच्चियों को दुकान पर रोककर उनके साथ अशोभनीय हरकत की। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मिलने पर बच्चियों ने रोते हुए अपने साथ हुई कथित घटना की जानकारी दी।इसके बाद परिजन बच्चियों को संबंधित दुकान पर ले गए, जहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। परिजनों का आरोप है कि फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दे रहा है तथा बच्ची के कई बार वहां से जाने की कोशिश करने के बावजूद उसे रोका गया।सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

बच्चियों के परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्चियों का चिकित्सकीय परीक्षण समेत अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं भी पूरी कराई जा रही हैं।

ALSO READ  हरिद्वार में एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल की अगुवाई में रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल सर्विलांस और धरपकड़ अभियान के जरिए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक बरामद, हरिद्वार-मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर से चुराई गईं गाड़ियां, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 7
Users Today : 228
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 7
Users Today : 228
Users Yesterday : 522