न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » बैठक » “कांवड़ मेले में सुरक्षा की अभेद्य ढाल बनेगी हरिद्वार–बिजनौर पुलिस, हाई लेवल मंथन में बॉर्डर से भीड़ प्रबंधन तक तैयार हुआ संयुक्त मास्टर प्लान”

“कांवड़ मेले में सुरक्षा की अभेद्य ढाल बनेगी हरिद्वार–बिजनौर पुलिस, हाई लेवल मंथन में बॉर्डर से भीड़ प्रबंधन तक तैयार हुआ संयुक्त मास्टर प्लान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पिनाका होटल में हरिद्वार पुलिस एवं जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अंतर्राज्यीय समन्वय, बॉर्डर चेकिंग, भीड़ नियंत्रण, डीजे संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुपालन, कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सूचना आदान-प्रदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार अभय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर गौतम राय, क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद सुश्री आकांक्षा गौतम, क्षेत्राधिकारी यातायात हरिद्वार श्री भूपेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष श्यामपुर सहित हरिद्वार एवं बिजनौर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद बिजनौर से पधारे अधिकारियों का गंगाजल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई की गई जो दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं सौहार्द का प्रतीक रहा

ALSO READ  "खेला शुरू! कांग्रेस ने चली वो चाल कि उड़ जाएगी भाजपा की नींद; रानीपुर के 206 बूथों पर तैनात हुए अभेद्य 'सिक्योरिटी गार्ड्स', ट्रेनिंग में खा ली कसम—'अब एक भी फर्जी वोट पड़ा तो खैर नहीं!'"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522