न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “शादी का झूठा सपना दिखाकर युवती से कई बार दुष्कर्म, शिकायत दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल”

“शादी का झूठा सपना दिखाकर युवती से कई बार दुष्कर्म, शिकायत दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को एक युवती ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमित कश्यप नामक युवक ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे गाली-गलौज की और विवाह से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 199/26 धारा 69 एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तथा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 4 जुलाई 2026 को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कश्यप (31 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नाथीराम, निवासी आवास विकास मॉडल कॉलोनी, रानीपुर मोड़, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीपा भंडारी और कांस्टेबल अमन तोमर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ALSO READ  "हरिद्वार में दवा माफियाओं पर ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुल्तानपुर–लक्सर में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, 6 सील, एक पर बिक्री प्रतिबंध"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 7
Users Today : 228
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 7
Users Today : 228
Users Yesterday : 522