न्यूज़ फ्लैश
“पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत” “Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में दवा माफियाओं पर ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुल्तानपुर–लक्सर में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, 6 सील, एक पर बिक्री प्रतिबंध”

“हरिद्वार में दवा माफियाओं पर ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुल्तानपुर–लक्सर में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, 6 सील, एक पर बिक्री प्रतिबंध”

(शहजाद अली हरिद्वार) लक्सर। जनपद हरिद्वार के सुल्तानपुर एवं लक्सर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ड्रग विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर मेघा के नेतृत्व में दोनों क्षेत्रों के दर्जनों मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दवाओं की बिक्री, भंडारण और लाइसेंस से संबंधित नियमों की गहन जांच की गई।ड्रग इंस्पेक्टर मेघा ने बताया कि लंबे समय से अवैध रूप से दवाओं की बिक्री, अनियमित संचालन और एक्सपायरी दवाइयों को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके चलते यह अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर संचालक जांच से बचने के लिए अपने स्टोर बंद कर मौके से फरार हो गए। ऐसे मामलों में लगभग छह मेडिकल स्टोरों को तत्काल ताला बंद कर दिया गया। वहीं लक्सर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर के क्रय-विक्रय पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित स्टोर संचालक विभागीय जांच एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही स्टोर दोबारा खोल सकेंगे। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी हालत में एक्सपायरी दवाइयों का भंडारण या बिक्री न की जाए।

ड्रग विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियम उल्लंघन पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनहित में इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 8 2
Users Today : 803
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 8 2
Users Today : 803
Users Yesterday : 831