न्यूज़ फ्लैश
“पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत” “Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण”
Home » मामला » “हरिद्वार के बहादराबाद में सनसनीखेज मामला: ख्याति ढाबा तिराहे के पास छोटी नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, कलाई पर “जय माता दी” टैटू बना पहचान का अहम सुराग, पुलिस जांच में जुटी

“हरिद्वार के बहादराबाद में सनसनीखेज मामला: ख्याति ढाबा तिराहे के पास छोटी नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, कलाई पर “जय माता दी” टैटू बना पहचान का अहम सुराग, पुलिस जांच में जुटी

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद क्षेत्र में शुक्रवार को छोटी नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 14:06 बजे आकाश बड़थ्वाल निवासी पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार ने सूचना दी कि ख्याति ढाबा तिराहे के पास छोटी नहर में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफी कराई। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत अज्ञात शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जीडी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। मृतक पुरुष की उम्र लगभग 42 वर्ष, रंग गेहुआ, कद करीब 5 फुट 2 इंच बताया गया है। दाहिने हाथ की कलाई पर “जय माता दी” का टैटू बना है। मृतक ने स्लेटी रंग की इनर और भूरे रंग की चुस्ती पहनी हुई थी। पुलिस ने आमजन से शव की पहचान में सहयोग की अपील की है। जानकारी देने वाले थाना बहादराबाद के मोबाइल नंबर 9458978493 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 8 2
Users Today : 803
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 8 2
Users Today : 803
Users Yesterday : 831