न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि
Home » अभियान » “हरिद्वार में सड़क सुरक्षा पर सख्ती और जागरूकता का डबल वार—डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, हेलमेट वितरण से लेकर ई-चालान तक कार्रवाई”

“हरिद्वार में सड़क सुरक्षा पर सख्ती और जागरूकता का डबल वार—डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, हेलमेट वितरण से लेकर ई-चालान तक कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ अनीता चमोला के नेतृत्व में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया गया।अभियान के अंतर्गत मालवाहक एवं यात्री वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप ड्राइव चलाई गई, जिससे रात्रिकालीन दृश्यता सुनिश्चित हो सके तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। बिना मानक रिफ्लेक्टिव टेप पाए गए वाहनों को आवश्यक निर्देश दिए गए।इसी क्रम में दो-पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को ओवर-स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, नशे में वाहन चलाने जैसे नियम उल्लंघनों के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ई-चालान की कार्रवाई भी की गई।परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

ALSO READ  "धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने की मुहिम तेज—जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे मैदान में, शंकराचार्य चौक से आस्था पथ तक सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 4 1 6
Users Today : 1161
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 4 1 6
Users Today : 1161
Users Yesterday : 1179