न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कार्यवाही » “उत्तराखंड STF की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ से ज्यादा नकली टैबलेट बनाने वाला फैक्ट्री मालिक देवी दयाल गुप्ता गिरफ्तार, ब्रांडेड दवाओं की धज्जियां उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब!”

“उत्तराखंड STF की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ से ज्यादा नकली टैबलेट बनाने वाला फैक्ट्री मालिक देवी दयाल गुप्ता गिरफ्तार, ब्रांडेड दवाओं की धज्जियां उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए राजधानी देहरादून में एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। नकली ब्रांडेड जीवन रक्षक दवाइयां बनाकर उन्हें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड देवी दयाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दिल्ली निवासी है और Dr. Mittal Laboratories Pvt. Ltd. का मालिक है।

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी देवी दयाल ने वर्ष 2021 से 2025 तक लगभग 1 करोड़ 42 लाख टैबलेट्स और 2 लाख से अधिक कैप्सूल नकली तरीके से तैयार कर नवीन बंसल नामक व्यक्ति को सप्लाई किए थे। इन दवाइयों को Reelin PharmaTek और Bee Chem Biotech जैसी फर्जी कंपनियों के नाम पर ब्रांडेड कंपनियों के पैक में तैयार कर उत्तर भारत में भेजा जा रहा था। इनमें Pantaprazole, Diclocin, Levocetirizine, Prochlorperazine, Telmisartan जैसी दवाइयां शामिल हैं, जिन्हें Glenmark, Ipca, Intas, Alkem, Dr. Reddy’s, Cadila जैसी नामी कंपनियों की नकली पैकिंग में बेचा जा रहा था।

इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ एसटीएफ की गहन विवेचना और मैनुअल इंटेलिजेंस से हुआ। इससे पहले तीन आरोपी — संतोष कुमार, नवीन बंसल और आदित्य काला पहले ही पकड़े जा चुके हैं। देवी दयाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने की दिशा में एसटीएफ अब अन्य संभावित आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसे दवा बाजार में मिलावटखोरी और आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

ALSO READ  सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरार चल रहा तीसरा आरोपी शुभम भी मेरठ से गिरफ्तार"

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
???? नाम: देवी दयाल गुप्ता
???? पिता का नाम: स्व. बनारसी दास गुप्ता
???? पता: बी-3/70, अशोक विहार फेज-2, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
???? फैक्ट्री: Dr. Mittal Laboratories Pvt. Ltd.

कार्यवाही करने वाली टीम: उत्तराखंड एसटीएफ

यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस की उस सक्रियता का प्रमाण है जिससे वह राज्य में नकली दवा जैसे संगठित अपराधों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 8 7
Users Today : 884
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 8 7
Users Today : 884
Users Yesterday : 728