न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » Uncategorized » “देहरादून में बिजनौर की दुश्मनी का खूनी खेल! रिंग रोड पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बड़ा खुलासा, बदले की साजिश रचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार”

“देहरादून में बिजनौर की दुश्मनी का खूनी खेल! रिंग रोड पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बड़ा खुलासा, बदले की साजिश रचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। रायपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज फायरिंग की वारदात का देहरादून पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते इस मामले का पर्दाफाश हुआ।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि फायरिंग की यह घटना किसी अचानक हुए विवाद का परिणाम नहीं थी, बल्कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर से चली आ रही पुरानी रंजिश का नतीजा थी।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात रायपुर के रिंग रोड स्थित एक शराब के ठेके के बाहर नवीन राणा और रोहन कुमार खड़े थे। इसी दौरान तीन से चार अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

फायरिंग में नवीन राणा के कंधे पर गोली लगी, जबकि वहां से गुजर रहे कमेन्द्र शर्मा के पैर में भी गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पांच अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और घायलों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि घायल कमेन्द्र शर्मा का कुछ समय पहले बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान अक्षय प्रधान नामक युवक से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद अक्षय प्रधान लगातार कमेन्द्र शर्मा को फोन पर धमकियां दे रहा था। बदला लेने की नीयत से वह अपने साथियों के साथ देहरादून पहुंचा और योजनाबद्ध तरीके से फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देहरादून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर आपराधिक घटना का शीघ्र खुलासा होने पर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522