न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “सिडकुल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को दबोचा, पूछताछ में साथी के साथ वारदात का खुलासा; फरार आरोपी की तलाश जारी”

“सिडकुल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को दबोचा, पूछताछ में साथी के साथ वारदात का खुलासा; फरार आरोपी की तलाश जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को अमरेश कुमार निवासी शिवालिक गंगा विहार, नवोदय नगर, सिडकुल ने अपनी टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (UK08AR-4867) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा को सौंपी गई।

जांच के दौरान पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शहवाज पुत्र मेहराज निवासी फिरोजाबाद (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी कार्तिक निवासी एटा (उत्तर प्रदेश) के साथ मिलकर तीन-चार दिन पहले नवोदय नगर स्थित शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी से उक्त बाइक चोरी की थी। आरोपी ने बताया कि चोरी की बाइक को बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। फरार आरोपी कार्तिक की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ALSO READ  “रुड़की में एआरटीओ का ताबड़तोड़ एक्शन: दफ्तर के बाहर चल रही अवैध ‘सेटिंगबाज़ी’ पर बड़ा छापा, सीएससी सेंटर सीज… दलालों में मचा हड़कंप, भ्रष्टाचार पर सख्त वार!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522