न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » एक्शन » “ऑपरेशन प्रहार: कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 10 मकान मालिकों पर ₹1 लाख का कोर्ट चालान”

“ऑपरेशन प्रहार: कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 10 मकान मालिकों पर ₹1 लाख का कोर्ट चालान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रविवार को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गैस प्लांट और सुमननगर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों और संदिग्ध लोगों की गहन जांच की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गैस प्लांट क्षेत्र की बिट्ठल विहार कॉलोनी, शक्तिनगर कॉलोनी, बैरियर नंबर-6 के आसपास तथा सुमननगर क्षेत्र में अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने किरायेदारों, रेहड़ी-ठेली संचालकों, कबाड़ियों, मजदूरों और घरेलू सहायकों के सत्यापन के साथ-साथ लोगों को अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक भी किया।अभियान के दौरान कुल 145 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जांच में सामने आया कि कई मकान मालिकों ने बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार और घरेलू नौकर रखे हुए थे।

इस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 10 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा-83 के तहत कोर्ट चालान किए। इन चालानों की कुल धनराशि एक लाख रुपये निर्धारित की गई है।इसके अलावा अभियान के दौरान आठ बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा स्वयं का सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 2,000 रुपये के नगद चालान किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। ऐसे में किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

ALSO READ  “गंगा की गंदगी पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार: डीएम सविन बंसल के एक्शन से हड़कंप, 14 भवनों का ग्रे-वॉटर बंद, 02 नालियां टैप — ढालवाला नाला हुआ साफ़!”

रानीपुर पुलिस ने सभी मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले प्रत्येक किरायेदार, घरेलू नौकर और बाहरी व्यक्ति का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन कराएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना सत्यापन के किसी को भी रखने पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के साथ चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक चरण सिंह, चौकी प्रभारी सुमननगर अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक राहुल थापा, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल सहित कोतवाली रानीपुर की पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747