न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » बैठक » “डीएम एवं एसएसपी हरिद्वार ने की कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला ‘मैन ऑफ़ द डे’ सम्मान”

“डीएम एवं एसएसपी हरिद्वार ने की कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला ‘मैन ऑफ़ द डे’ सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में अब तक की व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन करते हुए सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई तथा यात्रा के आगामी चरणों को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें।संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को “मैन ऑफ़ द डे” सम्मान से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और सेवा भावना से पूरी पुलिस टीम का मनोबल बढ़ता है तथा श्रद्धालुओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होता है।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के समापन तक सभी विभाग पूरी सतर्कता, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करेंगे।

ALSO READ  “विकास की रफ्तार होगी दोगुनी, शिवालिक नगर बनेगा स्वच्छ-सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर — बोर्ड बैठक में 30 से अधिक जनहित प्रस्ताव पारित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 3 8
Users Today : 387
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 3 8
Users Today : 387
Users Yesterday : 729