न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » कार्यवाही » “कांवड़ मेला-2026: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 130 खाद्य नमूनों की जांच, 13 अधोमानक खाद्य पदार्थ नष्ट”

“कांवड़ मेला-2026: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 130 खाद्य नमूनों की जांच, 13 अधोमानक खाद्य पदार्थ नष्ट”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार का विशेष अभियान लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर विभाग की टीमों ने कांवड़ मेला क्षेत्र और कांवड़ पटरी मार्गों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया।30 जुलाई से 4 अगस्त तक जनपद में तैनात सचल खाद्य विश्लेषणशाला (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। 30 जुलाई को पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में 61 खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें 5 नमूने अधोमानक पाए जाने पर तत्काल नष्ट कर दिए गए। वहीं 31 जुलाई को रानीपुर झाल से धनौरी कांवड़ पटरी मार्ग तक विभिन्न भंडारों, ढाबों और खाद्य स्टॉलों से 69 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 8 खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें भी मौके पर नष्ट कर दिया गया।इसके अलावा विभागीय टीम ने पंतद्वीप, भीमगौड़ा और खड़खड़ी क्षेत्र के 30 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों को बासी भोजन न बेचने, खाद्य सामग्री ढककर रखने, फूड लाइसेंस, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सात खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भी भेजे गए। मिथ्याछाप पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर मिलने पर वितरक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मेले की अवधि तक यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

ALSO READ  "रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर दबोचे, झाड़ियों से 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 2 5
Users Today : 374
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 2 5
Users Today : 374
Users Yesterday : 729