न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » बचाव » “हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज बहाव में फंसे युवक की जल पुलिस और SDRF ने बचाई जान”

“हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज बहाव में फंसे युवक की जल पुलिस और SDRF ने बचाई जान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब कांगड़ा घाट पर स्नान कर रहा एक युवक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बीच धारा में फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात जल पुलिस और SDRF की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने तत्काल अभियान शुरू किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी 22 वर्षीय महेंद्र गंगा में स्नान के दौरान संतुलन खो बैठा और तेज बहाव में बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत जल पुलिस और SDRF को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई और सुरक्षित किनारे ले आई। प्राथमिक सहायता देने के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई।

इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा घाटों पर जल पुलिस और SDRF की टीमें लगातार सतर्कता के साथ तैनात हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा गंगा के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 2 5
Users Today : 374
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 2 5
Users Today : 374
Users Yesterday : 729