न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » सम्मान » “40वीं वाहिनी पीएसी में भावुक पल: दशकों की ईमानदार सेवा को सलाम, सम्मान के साथ दी गई गौरवपूर्ण विदाई!”

“40वीं वाहिनी पीएसी में भावुक पल: दशकों की ईमानदार सेवा को सलाम, सम्मान के साथ दी गई गौरवपूर्ण विदाई!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में शुक्रवार को सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल (आईपीएस) के निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में भावपूर्ण विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पी.सी. श्री ललित मोहन, अपर पी.सी. श्री राजेन्द्र प्रसाद, मुख्य आरक्षी श्री प्रताप सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री राजकुमार (एटीसी) को उनकी दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।समारोह में सेनानायक ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण संगठन के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया और उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ। अंत में 40वीं वाहिनी पीएसी परिवार ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों की गौरवपूर्ण सेवाओं को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल, सुखद एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Share This
ALSO READ  "कारगिल विजय दिवस पर हरिद्वार में गूंजा शौर्य और शहादत का जयघोष, वीर नारियों का सम्मान कर शहीदों को किया नमन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 8
Users Today : 1295
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 8
Users Today : 1295
Users Yesterday : 886