न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! 27 सितंबर को हरिद्वार समेत 4 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: किसानों की आवाज बुलंद करने की कमान संभाली, चौधरी राजेंद्र सिंह बने राज्य किसान आयोग के नए अध्यक्ष BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी का बड़ा मंथन, बोले—हर स्नान पर्व अहम, प्लान पहले से हो एकदम क्लियर! BIG BREAKING:: हरिद्वार में दौड़ेंगी 37 ई-बसें, शहर का सफर होगा ‘स्मार्ट’! कनखल से सप्तऋषि तक जुड़ेगा नया ई-बस नेटवर्क BIG BREAKING:: सारथी विहार में मतदाता सूची की ‘सुपर चेकिंग’, CEO ने खुद खंगाले दस्तावेज—3 अक्टूबर के बाद नाम जरूर करें चेक BIG BREAKING:: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मानवता की मिसाल, कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में लगा रक्तदान का महाकुंभ—छात्रों से लेकर समाजसेवियों तक ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान!
Home » बैठक » BIG BREAKING:: हरिद्वार में दौड़ेंगी 37 ई-बसें, शहर का सफर होगा ‘स्मार्ट’! कनखल से सप्तऋषि तक जुड़ेगा नया ई-बस नेटवर्क

BIG BREAKING:: हरिद्वार में दौड़ेंगी 37 ई-बसें, शहर का सफर होगा ‘स्मार्ट’! कनखल से सप्तऋषि तक जुड़ेगा नया ई-बस नेटवर्क

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को सीसीआर भवन में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में विद्युत बसों के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तावित मार्गों, मार्गवार बस तैनाती तथा संचालन व्यवस्था पर चर्चा हुई।

बैठक में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से योजना प्रस्तुत की। बताया गया कि पीएम-ई-बस सेवा के अंतर्गत हरिद्वार को 37 विद्युत बसें आवंटित हैं। ये बसें 9 मीटर लंबी, 30 सीटर एवं वातानुकूलित होंगी। स्मार्ट सिटी मॉडल के अनुरूप नगर के लगभग 15 किलोमीटर मुख्य क्षेत्र में सर्कुलर सेवा चलायी जाएगी। पूरी योजना एक सर्कुलर मार्ग तथा सात फीडर मार्गों पर आधारित है, ताकि नगर का मुख्य क्षेत्र, औद्योगिक इलाके और प्रमुख तीर्थ मार्ग एक ही नेटवर्क से जुड़ सकें।

सर्कुलर मार्ग हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ऋषिकुल, चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, बीएचईएल सेक्टर-2 बैरियर, ज्वालापुर, दुर्गा चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार, डामकोठी एवं तुलसी चौक होते हुए पुनः स्टेशन तक प्रस्तावित है। फीडर मार्ग रोशनाबाद–पेंटागन मॉल–शिवालिक नगर–बीएचईएल सेक्टर-2, पतंजलि–जटवाड़ा पुल–दुर्गा चौक–ज्वालापुर, बहादराबाद, लक्सर रोड पर धनपुरा–जगजीतपुर–सिंहद्वार, शांतिकुंज तथा लालढांग दिशा को इस रिंग से जोड़ेंगे। मार्ग एवं स्टॉप परिवहन अधिकारियों के संयुक्त क्षेत्र सर्वेक्षण पर आधारित हैं।

पहली बसों की प्राथमिकता सर्कुलर मार्ग तथा रोशनाबाद, बहादराबाद और पतंजलि गलियारों को दी गई है, ताकि इन मार्गों पर प्रतीक्षा समय लगभग दस मिनट के आसपास रहे। शेष मार्गों पर बसें उपलब्ध संख्या के अनुसार चलायी जाएंगी। प्रस्तावित मार्गों पर यात्रियों की सुविधा हेतु बस स्टॉप भी तैयार किए जाएंगे।

ALSO READ  Uttrakhand:सीएम धामी का बड़ा फैसला: वन्यजीव पर्यटन से बढ़ेगी स्थानीय लोगों की कमाई, मानव-वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वालों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मार्गों में संशोधन करते हुए कनखल चौक, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र को भी नेटवर्क में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि इन इलाकों के लोगों को भी ई-बस सेवा का लाभ मिल सके। संचालन के साथ-साथ चार्जिंग एवं डिपो व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एआरटीओ (प्रशासन) श्रीमती नेहा झा, एआरटीओ रुड़की जितेंद्र चंद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, उपनिरीक्षक यातायात मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 8 0
Users Today : 70
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 8 0
Users Today : 70
Users Yesterday : 794