न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Home » बैठक » हरिद्वार में सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

हरिद्वार में सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 23 मई: मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला सहकारी बैंक की प्रशासक आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव/महाप्रबंधक वंदना लखेड़ा, उप महाप्रबंधक चरण सिंह, जिला सहायक निबंधक पुष्कर सिंह पोखरिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में 1 जुलाई 2024 तक की कृषि ऋण की बकाया राशि की 30 जून 2025 तक शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया। एनपीए खातों की शीघ्र वसूली हेतु ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु अल्पकालिक एवं मध्यकालिक कृषि ऋण वितरण लक्ष्यों की पूर्ति का निर्देश भी दिया गया।

किसानों को समय पर उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 15 समितियों की ऋण सीमा स्वीकृति से संबंधित दस्तावेज 31 मई 2025 तक बैंक मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए। समितियों में व्याप्त वित्तीय असंतुलन को दूर करने के लिए भी जिला सहायक निबंधक को आवश्यक कार्ययोजना बनाने को कहा गया।

दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत जिले को आवंटित ₹100 करोड़ अल्पकालिक एवं ₹20 करोड़ मध्यकालिक ऋण की पूर्ण पूर्ति कर कृषकों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ऋण वसूली की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और वित्तीय अनियमितताओं में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कैडर सचिवों के वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

ALSO READ  एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद थाना क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 3 5
Users Today : 691
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 3 5
Users Today : 691
Users Yesterday : 1097