(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर वाहिनी परिवार ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
09 नवम्बर 2026 को प्रदेशभर में 26वां राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक परंपराओं और वीरता के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष और आंदोलनकारियों के बलिदान को भी इस गौरवशाली अवसर पर याद किया जा रहा है।

इस अवसर पर सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल, IPS के मार्गदर्शन में 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार परिवार की ओर से प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
वाहिनी की ओर से संदेश दिया गया कि उत्तराखण्ड की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

साथ ही प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
जय हिन्द! जय उत्तराखण्ड!











































Users Today : 496
Users Yesterday : 277
