(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर वीडियो वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 02 नवंबर 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 474/26 के तहत धारा 67 आईटी एक्ट, धारा 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 3(1)(द) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत वंशपाल आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए 09 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपांशु पाल (19 वर्ष) पुत्र राजीव पाल और वंशपाल (19 वर्ष) पुत्र प्रवीन पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणियों के मामलों में पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।











































Users Today : 496
Users Yesterday : 277
