
“हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर प्रशासन का ताबड़तोड़ वार: अनफिट-ओवरलोड वाहनों पर सख़्त कार्रवाई, 50+ चालान, 5 वाहन जब्त, ₹2 लाख से अधिक वसूली”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार–नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अनफिट एवं ओवरलोड वाहनों के कारण उत्पन्न हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से आज परिवहन विभाग, हरिद्वार द्वारा एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा एवं संभागीय निरीक्षक, हरिद्वार के संयुक्त नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस के सहयोग से सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया






















