न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत
Home » सौगात » BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार

BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज के नवनिर्माण, नारसन खुर्द में नाले की सफाई एवं पक्के नाले के निर्माण तथा लिब्बरहेड़ी में गंगनहर पर वर्षों से बंद पड़े पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने मंगलौर से गुरुकुल बाईपास की ओर जाने वाली सराय राजवाहे की पटरी का निर्माण, टिकौला कलां में ग्राम सुथराड़ा की ओर जाने वाले सिलाखाला पर तटबंध का निर्माण तथा ग्राम ब्रह्मपुर जट में मदन के मकान से योगेंद्र के मकान तक सड़क निर्माण कराए जाने की भी घोषणा की। ट्यूबवेल के विद्युत बिल माफ किए जाने से संबंधित मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय का परीक्षण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग पर कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष किसानों के हित में गन्ना मूल्य बढ़ाने का प्रयास करती रही है। पिछले वर्ष भी गन्ना मूल्य में वृद्धि की गई थी। इस वर्ष भी शीघ्र ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता एवं मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है। यहां के किसान, व्यापारी, श्रमिक एवं छोटे उद्यमी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। मंगलौर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इन संभावनाओं को अवसरों में बदलने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की गई है। लिब्बरहेड़ी की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।

ALSO READ  BIG BREAKING:धामी सरकार का बड़ा विकास पैकेज! ₹63 करोड़ की सौगात से कुंभ-2027 समेत सड़कों और निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 21 हजार से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र के 32 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 58 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 27 पेयजल पंपिंग योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, नगर निगम रुड़की की महापौर श्रीमती अनीता अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, समालखा के विधायक श्री मनमोहन सिंह भड़ाना, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, चौधरी अजीत सिंह, किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, ब्लॉक प्रमुख कविन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 7 8
Users Today : 341
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 7 8
Users Today : 341
Users Yesterday : 644