न्यूज़ फ्लैश
“भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता”
Home » कार्यवाही » “बहादराबाद में ‘चोरों का काला खेल’ खत्म: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में तीन शातिर गिरफ्तार, इन्वर्टर-बैटरी से लेकर गैस सिलेंडर तक पूरा माल बरामद, सीसीटीवी ने खोले राज!”

“बहादराबाद में ‘चोरों का काला खेल’ खत्म: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में तीन शातिर गिरफ्तार, इन्वर्टर-बैटरी से लेकर गैस सिलेंडर तक पूरा माल बरामद, सीसीटीवी ने खोले राज!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के थाना बहादराबाद पुलिस ने चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर व अन्य सामान बरामद किया गया है।मामला 31 मार्च 2026 का है, जब जियापोता निवासी प्रभाकर कश्यप ने अत्मलपुर बौगला स्थित अपने ऑफिस से गैस सिलेंडर, एसी, एलईडी व अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और टीम गठित कर सुरागरसी व सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

1 अप्रैल को पथरी पुल पिकेट पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चोरी का सामान बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने बहादराबाद क्षेत्र में ऑफिस से चोरी की घटना कबूल कर ली।पुलिस ने उस्मान, राहुल और रवि कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 3 7 0
Users Today : 323
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 3 7 0
Users Today : 323
Users Yesterday : 827