न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » कार्यवाही » “फर्जी जमानत का खेल बेनकाब: पेशेवर गैंग का मास्टरमाइंड सरफराज गिरफ्तार, झूठे शपथपत्र से कोर्ट को करते थे गुमराह”

“फर्जी जमानत का खेल बेनकाब: पेशेवर गैंग का मास्टरमाइंड सरफराज गिरफ्तार, झूठे शपथपत्र से कोर्ट को करते थे गुमराह”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ( सीजेएम ) कोर्ट रोशनाबाद में जमानतियों द्वारा न्यायालय को गुमराह कर झूठा शपथपत्र प्रस्तुत करने व आरोपियों के पेशेवर जमानती होने पर 23 मार्च को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के आदेश पर कमलेश, उज्ज्वल व नरेश को जेल भेजा गया था।फर्जी व पेशेवर जमानतियों की कुंडली खंगालते हुए पुलिस टीम ने आज को इस गैंग के कथित सरगना/ मास्टरमाइंड सरफराज व एक अन्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया गया।

विवेचना में सामने आया है कि मास्टरमाइंड सरफराज ने सतीश के साथ मिलकर जीएम द्वितीय कोर्ट में प्रचलित मुकदमे शैलेंद्र बनाम साक्षी में लगाकर श्रीमती साक्षी तिवारी की जमानत ली है। उक्त जमानत में इस्तेमाल जमीन के कागजात वास्तव में सतीश नाम के ही किसी अन्य व्यक्ति के हैं। आरोपियों ने झूठे साक्ष्य, कथन तथा शपथ पत्र देकर माननीय न्यायालय को गुमराह करते हुए जमानत ली गई थी।जमानत में लगाए गए जमीन के कागजात के वास्तविक स्वामी को यह जानकारी ही नहीं थी कि उसकी जमीन की फर्द का उपयोग किया गया है। सरफराज पुत्र उमरदराज निवासी मोहल्ला चौहनान कोतवाली ज्वालापुर व सतीश पुत्र यशपाल निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना पथरी का चालान कर दिया गया है।

ALSO READ  पति की हत्या कर तीज के बाद प्रेमी संग भागने की साजिश रच रही थी पत्नी, पथरी पुलिस ने तीन दिन में हत्याकांड का किया पर्दाफाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 3
Users Today : 628
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 3
Users Today : 628
Users Yesterday : 496