न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: सिडकुल में जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 52 हुड़दंगी धराए, महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर भी सख्त एक्शन”

“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: सिडकुल में जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 52 हुड़दंगी धराए, महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर भी सख्त एक्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली सिडकुल पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशों पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल 52 आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, ये लोग सड़क किनारे, ढाबों और शराब की दुकानों के आसपास बैठकर जाम छलका रहे थे और माहौल खराब कर रहे थे। इतना ही नहीं, फैक्ट्रियों से छुट्टी के बाद घर लौट रही महिलाओं पर फब्तियां कसने की भी शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई।

सभी आरोपियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए करीब ₹13,000 का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने सभी को कड़ी चेतावनी दी है कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते या किसी भी तरह की अभद्रता करते पाए गए तो उनके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है और आम लोगों ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है।

ALSO READ  "हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर प्रशासन का ताबड़तोड़ वार: अनफिट-ओवरलोड वाहनों पर सख़्त कार्रवाई, 50+ चालान, 5 वाहन जब्त, ₹2 लाख से अधिक वसूली"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 5 8
Users Today : 803
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 5 8
Users Today : 803
Users Yesterday : 1179